सुयश पाण्डेय भारतीय जनतंत्र मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष किए गए नियुक्त।
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए सुयश पाण्डेय, सरयू राय के मार्गदर्शन में उठाएंगे जनहित का मुद्दा।
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी के द्वारा पार्टी के गढ़वा जिलाध्यक्ष के रूप में सुयश पाण्डेय की नियुक्ति की गई। बताते चलें की केंद्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने संगठन के विस्तार के लिए गढ़वा, पलामू, रांची एवं रामगढ़ जिले में जिला अध्यक्षों का चयन किया। नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष सुयश पाण्डेय ने बताया की पार्टी के संरक्षक एवं जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय के नेतृत्व में पार्टी भय, भुख एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाते हुए जनता की इन तीनों समस्याओं से निजात दिलाने के अपने मुख्य उद्देश्य पर काम करेगी। श्री पाण्डेय ने कहा की सरयू राय के मार्गदर्शन में वे पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बैनर तले अपने राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करेंगे।
साथ ही साथ यह भी जानकारी दी गई की आनेवाले समय में गढ़वा जिले में पार्टी का विस्तार किया जाएगा एवं समाज हित की सोच रखने वाले लोगों को पार्टी की सदस्यता प्राप्त कराते हुए नई जिम्मेवारियां भी सौंपी जाएगी। पार्टी की विचारधारा एवं चुनावी उद्देश्य पर बात करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनतंत्र मोर्चा 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव में उतरेगी। जिस तरह से सरयू राय जी को जनता का विश्वास प्राप्त है एवं जनाधार खुल कर उनका साथ दे रही है, इससे यह साफ प्रतीत होता है की झारखंड के लोगों को सही और गलत में फर्क बिल्कुल साफ नजर आ चुका है। बताया गया की गढ़वा जिले के साथ साथ यह पार्टी राज्यभर में युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित राज्य की अंतिम जनता के हित में कार्य करने को लेकर अग्रसर है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating