
रिपोर्ट:चन्देश कुमार पटेल
गढ़वा। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के प्रति भी शिक्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में टॉपर्स जोन के शिक्षक नीतीश सर ने गढ़वा सदर अस्पताल में रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायक संदेश दिया।रक्तदान के बाद नीतीश सर ने कहा की एक शिक्षक होने के नाते हमारा कर्तव्य केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।उन्होंने कहा की आज रक्तदान कर मैंने अपनी ओर से एक छोटी-सी कोशिश की है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने और किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।नीतीश सर ने लोगों से अपील करते हुए कहा की सभी स्वस्थ एवं योग्य लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को खून की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
Leave a Reply