
रिपोर्ट:चन्देश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड सह रिपोर्टर खरौंधी
खरौंधी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया के धर्मदासपुर टोला में किर्तन मंडली संघ धर्मदासपुर चौरिया के द्वारा आयोजित लक्ष्मी पुजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया प्रमोद राम, पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी,मनोज चौधरी,अजित पासवान,आदित्य बैठा,विद्याधर चौधरी,शिव प्रसाद गुप्ता,अमिन चौधरी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फिता काटकर किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा की सनातन धर्म को सम्मान करते हुए सभी युवाओं से अपील किया की शुद्धता के साथ पुजा अर्चना करे और साथ ही लोगों से खरौंधी प्रखंड को विकास और भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए आशिर्वाद एवं सहयोग मांगा।
वही मुखिया प्रमोद राम ने लक्ष्मी पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण रुप से मनाने को लेकर लोगों से अपील किया।
वही लोगो को संबोधित करते हुए अजित पासवान ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। ।
वही राकेश चौधरी ने लक्ष्मी पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता बढ़ती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
मौके पर उपरोक्त के अलावा राकेश चौधरी, लक्षमण चौधरी , शंकर चौधरी ,राजकुमार चौधरी, राकेश पटेल, दिनेश चौधरी, जयकुमार चौधरी,संजय चौधरी उर्फ बुच्चू,झिमल चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply