डी.ए.वी पलामू की खुशी गुप्ता 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के परेड में होंगी शामिल।
डी.ए.वी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्यरत्न,पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जे.पी. शूर डायरेक्टर पी.एस-1 के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम. के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर की नवीं कक्षा की छात्रा खुशी गुप्ता को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस विद्यालय के छात्र 44 वी झारखंड बटालियन एन.सी.सी की तरफ से 37वीं झारखंड बटालियन एन.सी.सी द्वारा आयोजित एन.आई.टी परिसर जमशेदपुर में (19 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक ) कैंप में भाग लेने हेतु गए थे। सभी छात्रों ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अपना उत्तम योगदान दिया। विद्यालय की नवीं कक्षा की छात्रा खुशी गुप्ता जिनका रेजिमेंटल नंबर JH22JWA 311080 एवं रेंक CDT है,ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें अगले कैंप के लिए ( 15 सितंबर से 24 सितंबर 2023)बरौनी बिहार जाना है। इनका चयन आर.डी.सी. के लिए हुआ है। विद्यालय के दूसरे छात्र अंशू राज जिनका रैंक है CDT है एवं रेजिमेंटल संख्या JH 22 JDA 311060 है,ने फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। यह सभी छात्र कर्नल अमिताभ मुखर्जी के निर्देशन में कैंप में भाग लेने के लिए गए थे। आज की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने बताया कि एम. के.डी.ए.वी के अब तक के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर की परेड में शामिल होने वाली छात्रा खुशी गुप्ता ने एक नया इतिहास रचा है। यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है।मेदिनीनगर से राष्ट्रीय फलक पर दिल्ली में परेड में शामिल होना खुशी एवं विद्यालय दोनों के लिए गौरव की बात है। मैं खुशी, उनके माता-पिता,एन.सी.सी में साथ गए शिक्षक डॉ.राजेंद्र राणा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मैं खुशी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating