मुखिया प्रमोद कुमार के नेतृत्व में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा!
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड की स्थिति लोहिया समता उच्य विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को मुखिया प्रमोद कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। केतार मुखिया प्रमोद कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलेश गुप्ता ने विद्यालय के बच्चो के साथ भारत माता की जय के उदघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया । जो लोहिया समता उच्य विद्यालय से होकर कर्पूरी गेट होते हुए केतार बाजार होकर पुनः विद्यालय में जाकर तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई। इस मौके पर केतार मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति प्रत्येक नागरिक में सम्मान की भावना बढ़ाना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक करना है। तिरंगा हमारे देश के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगे को अब तक सिर्फ संस्थागत और औपचारिक कार्यो तक ही सीमित रखा जाता था। लेकिन हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को देश के हर एक नागरिक से व्यक्तिगत रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यक दिलेश गुप्ता ने कहा कि अपने राष्ट्र के लिए अपना तिरंगा देशभक्ति जगाना है। अपने विद्यालय के बच्चो को देश की शान तिरंगा को संम्मान देने की बात है। इस मौके पर रोजगार सेवक रामकुमार प्रजापति, विद्यालय के शिक्षक गौतम कुमार पाल, सोनू कुमार सिंह, राहुल कुमार मेहता, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating