विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरी कला में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रगीत पर नृत्य, प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, इंसाफ के डगर पर बच्चों दिखाओ चल के, मेरा रंग दे बसंती चोला ने माहौल को देशभक्ति मय बना दिया. तो वही नृत्य प्रतियोगिता में राष्ट्रीय गीत पर किया गया नृत्य में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया. इसके अलावा कुमारी अनामिका के द्वारा अंग्रेजी में देशभक्ति भाषण दिया गया, नेहा, रितु रानी, राजन कुमार, निशा, नंदिनी, कुमारी प्रीति इत्यादि छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, उप प्रमुख कविता देवी, समाजसेवी चंदन कुमार मेहता विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश रमन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होनी चाहिए , ताकि गांव में भी शहरों की भांति बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति रुचि बढ़े और यहां से कोई बड़े स्तर पर अपना पहचान बनाने में छात्र-छात्राएं सफल हो. प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश रमन ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हर वर्ष बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं. क्योंकि इन्हीं नौनिहाल के कंधों पर देश की जिम्मेवारी होती है, ये बच्चे देश की भविष्य हैं. शिक्षक ब्रजेश कुमार ने विद्यार्थियों के बीच अपना बहुमूल्य योगदान देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को तैयार किया अपितु कहे तो विद्यार्थियों को प्रेरित कर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने लायक बनाया। मंच का संचालन सीडी सर ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजकमल, शिक्षक संतोष जयसवाल, रामजी प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार, शिक्षक संतोष दास, शिक्षिका विनीता कुमारी, शिक्षक मिथिलेश राम, कृष्णा चौधरी, रमेश सिंह, नंदकिशोर सिंह, शिक्षक मिसाल अली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Read Time:3 Minute, 47 Second