रामलला मंदिर परिसर में कमलापुरी परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे मंत्री मिथिलेश!
रामलला मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री,गढ़वा के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा शहर के स्टेशन रोड सोनपुरवा स्थित रामलला मंदिर परिसर में कमलापुरी परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार की संध्या गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने भगवान रामलला की पूजा अर्चना कर श्रीधाम वृन्दावन से पधारे व्यास जी पं. कृष्णकांत जी महाराज के श्रीमुख से भगवत कथा का श्रवण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मुझे श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही व्यास जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण करने एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने का आज परम सौभाग्य मिला है। मंत्री ने कहा कि भगवान अपने सभी भक्तों पर कृपा-दृष्टि बनाए रखें। हमारे झारखंड में सुख, शांति एवं संपन्नता बनी रहे। देश की खूबसूरत गंगा-जमुनी तहजीब पर किसी की नजर न लगे, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है। मंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में भगवान का भजन, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, उस क्षेत्र में हमेशा सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। पूरा क्षेत्र एवं क्षेत्र के लोग खुशहाल रहते हैं। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अनिता दत्त, कंचन साहू, दिलीप गुप्ता, संतोष कमलापुरी, आशीष अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
……….
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating