भंडरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में डीसी ने की समीक्षा बैठक।
भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
गढ़वा डीसी शेखर जमुआर ने भंडरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में पदाधिकारीओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक में पंचायत द्वारा की जा रही मनरेगा योजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैठक में डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य शीघ्र पूरा करें। इसे पूरा कर लेने के बाद ही नए प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक पुराने आवास का कार्य पूर्ण नहीं होता तब तक नया आवास लाभ नहीं मिल सकेगा । बैठक में उन्होंने अंचल पदाधिकारी से मुसहर परिवार के बारे में समीक्षा की । उन्होंने कहा कि मुसहर परिवार को अभी तक आवास नहीं बन सका है । इस पर अंचल पदाधिकारी कहा की मुसहर परिवार को आवास बनाने के लिए शीघ्र भूमि प्रदान कर दी जाएगी। इस पर काम चल रहा है। भंडरिया में चल रहे आंगनवाड़ी के सभी समीक्षा की। उन्होंने से संबंधित बाल विकास परियोजना के महिला पर्वेक्षीका को आवश्यक निर्देश दिया है। बैठक में वीडियो विपिन कुमार भारती , सीओ मदन महली, प्रखंड प्रमुख रुक्मिणी देवी, मुखिया सोहर सिंह ,प्रवंता देवी ,मोनिका खलखो, पंचायत सेवक परमाराम, राजेंद्र राम, प्रभु दयाल ,सहित काफी संख्या में प्रखंड अंचल के पदाधिकारि कर्मचारी शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating