1 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट उटारी रोड प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी पंचायत सचिवालय में मुखिया शकुंतला देवी की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामसभा आयोजित हुई।इसमे ब्लॉक उप प्रमुख खोखन राम,अधिकांश वार्ड सदस्य ,पंचायत सचिव पंकज कुमार के अलावा पंचायत की सभी जल सहिया,स्वास्थ्य सहिया एवं जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे।इनके अलावा पंचायत क्षेत्र के अधिकांश गांव के जरूरतमंद ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।मुखिया ने स्वास्थ्य और
पेयजल जैसे बुनियादी मुद्दे का समाधान करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिये।विशेषकर राशनकार्ड धारी को समय से खाद्यान का सही तरीके से उपलब्ध कराने को कहा।ग्रामसभा में गांव के विकास में जरूरी योजनाओं पर भी विमर्श हुआ।साथ ही मुखिया ने स्पष्ट किया कि जनसाधारण की कोई भी समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।साथ ही कहा कि वह नियमित रूप से सर्वसाधारण के दुःख दर्द सुनने व जानने तथा उसका समुचित निवारण करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ जरूरतमंद को मुहैया कराया जायेगा।गलत करनेवाले बख्शे नहीं जायेंगें।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *