जायंट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा गढ़वा ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन!
गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
जायंट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा गढ़वा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर छह यूनिट रक्तदान किया गया। जायन्ट्स सहेली के अध्यक्ष रितु जायसवाल के नेतृत्व में सहेली अध्यक्ष रितु जायसवाल ने स्वयं, फेडरेशन आठ के पदाधिकारी सीमा केसरी, सहेली सदस्य वन्दना सोनी , अमृत कुमार, सूर्यकांत कुमार एवं रामचंद्र राम ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी जायन्ट्स वेलफेयर फेडरेशन आठ के उपाध्यक्ष रीता केसरी विशेष रूप से उपस्थित थी। रक्तदान के अवसर पर पदाधिकारीयों ने कहा कि रक्त दान करना पुण्य का काम है। रक्त कहीं फैक्टरी में नहीं बनता सिर्फ मनुष्य ही रक्तदान कर किसी मनुष्य की जान बचा सकता है। ज्यादातर महिलाएं रक्त की कमी से जूझती हैं कभी कभी तो रक्त की कमी से रोगी की जान चली जाती है, इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जायन्ट्स सहेली की सदस्यों ने समय समय पर रक्तदान शिविर लगा कर समाज को बताने का कार्य किया है कि रक्तदान में भी महिलाएं पीछे नहीं है। रक्तदान शिविर में जायन्ट्स सहेली की पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, माला केसरी, उपाध्यक्ष संध्या केसरी प्रशासनिक निदेशक रंजना जायसवाल, वित्त निदेशक वीणा केशरी, संगीता गुप्ता, करुणा केशरी, बिमला केशरी, मंजू गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी आदि सदस्य उपस्थित थी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating