ग्रामीणों ने डिलर के विरुद्ध जिला परिषद अध्यक्ष को सौंपा आवेदन।
गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
गढ़वा। जिले में राशन वितरण कर रहे डीलरों के प्रति नाराज ग्रामीण शिकायत लेकर जिला मुख्यालय स्थित अधिकारियों के कार्यालय पहुंचने लगे हैं।इसी कड़ी में रमुना प्रखंड के जनवितरण दुकानदार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए राशन डिलर के द्वारा मनमानी ढंग से राशन वितरण करने की शिकायत जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी से करते हुए उन्हें आवेदन सौंपा । जिसमें डीलर गीता देवी को बर्खास्त करने की गुहार लगाई गई है । मौके पर कार्ड धारी संजय पासवान ने कहा कि गीता देवी मनमानी ढंग से राशन दे रही है। और दो माह का राशन वितरण करने का अंगूठा लगवा कर सिर्फ एक महीने का राशन वितरण कर रही है। तो वही इसमें भी पांच किलो राशन पर एक किलो राशन की कटौती कर चार किलो ही राशन दे रही है। इन सारी समस्याओं के बारे में जब कार्ड धारी उनसे बात करते हैं । तो अभद्र व्यवहार प्रकट करती हैं । तथा उनके द्वारा कहा जाता है कि राशन गोदाम से ही राशन उठाओ कम हुआ है। इसमें कोई उपाय नहीं है। जिससे सारी ग्रामीण जनता त्रस्त है । और यह मांग करती है कि डिलर गीता देवी को बर्खास्त किया जाए और किसी अन्य डीलर के पास रमुना का राशन का वितरण कराया जाए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating