Read Time:1 Minute, 21 Second
गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
किड्जी स्कूल गढ़वा की तरफ से स्कूल के बच्चों को शैक्षिक यात्रा पर रिलायंस स्मार्ट (मॉल) ले जाया गया जहां बच्चों को अच्छे खान पान के बारे में जानकारी दी गई साथ में भारत में बनी (मेड इन इंडिया) हुई सामानों के प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करने के बारे में बताया गया । यहां बच्चों ने खूब मस्ती की। रिलायंस स्मार्ट के मैनेजर अमित सहाय के द्वारा बच्चों के बीच में अमूल apple 🍎 जूस साथ में चॉकलेट का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक पप्पू यादव और शिक्षिका अर्चना पाठक, स्वेता सोनी, प्रियंका गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक श्री सुप्रीत केशरी ने बच्चों को मॉल में किस तरह से खरीदारी करें और भारत में बनी हुई सामानों को कैसे इस्तमाल करें इसकी जानकारी दी।