सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से मड़वनिया पंचायत अंतर्गत कबिसा आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- बीडीओ ललित प्रसाद सिंह के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से मड़वनिया पंचायत अंतर्गत कबिसा आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान योग्य लाभुकों को ऑन द स्पॉट पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गयीं। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए प्रखण्ड प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना के लाभ से कोई भी योग्य व्यक्ति वंचित नही रहे इसके लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रो में विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभुकों से मुलाकात कर जल्द आवास पूरा करने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ ने बताया कि प्रखण्ड में 410 पीएम आवास अधुरा है,जिसे पूरा करने के लिए 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर आओ आवास पूरा करे अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विक्रांत कुमार,आवास समन्यवयक श्रीकांत मेहता, मुखिया स्वीटी वर्मा,पंचायत सचिव बिनोद राम,वार्ड सदस्य सुनील यादव,शिवशंकर पांडेय,सुशील पांडेय,कन्हाई चन्द्रवंशी,राजेन्द्र यादव,सीताराम,ब्रजेश कुमार,नाथुन मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating