थाना प्रभारी ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कानून-यवस्था से सम्बंधित मुद्दों पर की चर्चा!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-एसपी दीपक कुमार पांडेय की ओर से दिए गये निर्देश के आलोक में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने रविवार को थाना परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कानून-यवस्था से सम्बंधित अलग-अलग मुद्दों पड़ विस्तार पूर्वक चर्चा की । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि बड़ी संख्या में वारंटियों के विरुद्ध करवाई का निर्देश प्राप्त है।ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियो से अपील की गयी है कि वे अपने-अपने पंचायत के वारंटियों को न्यायालय से जमानत लेकर रिकॉल जमा कराने में सहयोग करे।वही दुर्गा पूजा को लेकर बैठक में सभी लाइसेंसी एवं ग़ैरलाइसेंसी पूजा कमेटियों का सत्यापन कराते हुए पूजा आयोजन को लेकर लिखित सूचना दिलाने की बात कही गयी।थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क पर पशु बांध कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले पशुपालक यदि दो दिनों के अंदर अपनी आदत में सुधार नही लाते है तो उनके विरुद्ध अभियान चलाकर करवाई की जायेगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ मे नही ले। गलत करने वलो की सूचना प्रशासन को दे ताकि विधि सम्मत तरीके से उसे सजा दिलायी जा सके। नियम विरुद किसी भी प्रजार की गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध कठोर करवाई की जायेगी। मौके पर प्रमुख करुणा सोनी,उप प्रमुख खदीजा बीबी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,मुखिया दुलारी देवी,स्वीटी वर्मा,अनिता देवी,सन्तोष सिंह,शैलेन्द्र सिंह,हरिचन्द यादव,मुखलाल यादव,चंदन पाल,वीरेंची पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating