Read Time:1 Minute, 25 Second
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार के रिपोर्ट
बिशुनपुरा के नये थाना प्रभारी श्री संजय कुमार कुशवाह जी के पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने पुष्प गुच्छ देकर शिष्टाचार मुलाकात किया एवं पूर्व थाना प्रभारी बुद्धराम सामद, पुलिस अवर निरीक्षक निमिर हेस्सा को बिशुनपुरा थाना में सेवा देने के लिए भगवा गमछा देकर सम्मानित करते हुए विदा किये।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह विधायक प्रतिनिधि अशोक पासवान,मण्डल महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा,भाजयुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी सह विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, मण्डल मिडिया प्रभारी सुधीर पाण्डेय उर्फ़ मंटू पाण्डेय, युवा भाजपा नेता पंकज पाण्डेय, युवा भाजपा नेता कुंदन कुशवाहा उपस्थित रहे।