0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

भंडारिया से सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु की रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड अंतर्गत करचाली पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने गढ़वा डीसी को आवेदन देकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा 15वें वित्त की राशि गवन करने का आरोप लगाया है। पंचायत के 11 वार्ड सदस्यों की हस्ताक्षर युक्त आवेदन गढ़वा उपयुक्त को सौंप गई है । साथ ही इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी रंका ,प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडारिया क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भेजा गया है। आवेदन में वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि करचाली पंचायत के मुखिया मोनिका खलखो एवं पंचायत सचिव पामाराम द्वारा बिना कार्यकारिणी के बैठक किए ही अपने चाहते एवं दलाल लोगों से मिलकर 15 वीं वित्त की राशि का गबन किया गया है। यह भी आरोप है कि वार्ड सदस्य कार्यकारिणी की बैठक कर योजना लेने की बात करते हैं ,तो मुखिया मोनिका खलखो द्वारा बोला जाता है कि पंचायत का मालिक मैं हूं सब राशि मेरा है मैं अपने मन से योजना का कार्य करेंगे। तुम लोगों को जहां जाना है जाओ। उन्हें कुछ भी नहीं बिगाड़ पाओगे। दिए गए आवेदन में वार्ड सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है की गलत कार्य का विरोध करने पर मुखिया पति अमित बाखला द्वारा डरवाया और धमकाया जाता है। वार्ड सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत में जितने भी 15 वीं वित्त द्वारा कार्य किया गया है उसमें कहीं भी योजना की बोर्ड नहीं लगाया गया है। वार्ड सदस्यों ने 15 वीं वित्त की सभी योजनाओं की जांच कर दोषी पंचायत सचिव एवं मुखिया पर कार्रवाई करने की मांग किया । आवेदन में पीसीसी सड़क जल मीनार सहित मनरेगा योजना में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। आवेदन में आरोप लगाया है कि मुखिया के ससुर सुखलाल बाखला जनवितरण प्रणाली के दुकानदार हैं ,उनके खाता में बिना कार्य किए मनरेगा के राशि भेजी गई है । जो भारी अनियमितता दर्शाता है। आवेदन में उप मुखिया अनिल मिंज, विनेश तिर्की, सुनैना केरकेट्टा, आनंदी केरकेट्टा, नवीन टोप्पो, नेहरू केरकेट्टा, नूरीशबा बानो ,रीमा टोप्पो, कुलवंती तिर्की सहित अन्य वार्ड सदस्यों की हस्ताक्षर किया गया एवं मोर लगाया गया है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *