दुर्गा पूजा को लेकर रमना थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक संपन्न।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि पर्व-त्योहार खुशिया बांटने का माध्यम है, ऐसे में कोई भी ऐसा काम नही करे जिससे कि किसी दूसरे के खुशियों में खलल उतपन्न हो। उन्होंने कहा कि पूजा समिति के सदस्यों को पूजा के दौरान पूरी तरह सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है,ताकि किसी प्रकार की घटना होने से पहले ही उस पर अंकुश लगाया जा सके। एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने पूजा कमेटी के अध्यक्षो का एक मोबाइल ग्रुप बनाने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया,जिससे कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओ को होने वली किसी भी प्रकार की परेशानी को तत्काल दूर किया जा सके।अंचलाधिकारी वासुदेव राय ने सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के आलोक में पूजा आयोजन करने की अपील समिति सदस्यों से की है।.प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि किसी भी स्थिति में पूजा के दौरान अश्लील गण नही बजे यह सुनिश्चित करना कमेंटी के सद्स्यो की जिम्मेवारी होगी। 20 सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी ने कहा कि यहां प्रत्येक त्योहार शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाया जाता है.हमें इसी परंपरा को कायम रखना है।थाना प्रभारी कृष्णा कुमार कुशवाहा ने कहा कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक को सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,,नसीरुद्दीन अंसारी, अजय कुमार सिंह,अजित पांडेय सहित कई लोगो ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का सचालन विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने किया।जबकि मौके पर समाज सेवी चुन्नू सिंह रूपनारायण यादव, दुलारी देवी,अनीता देवी, सोनी देवी,, संतोष सिंह,नंदू साह, अभय चन्द्रवंशी,रमेश चंद्रवंशी,राजेंद्र उराव,नागेंद्र सिंह,गणौरी प्रसाद गुप्ता,गुलामअली अंसारी,बिरंची पासवान,मुन्ना सिंह,बीरेंद्र बैठा,संतोष साह,अनमोल सोनी,,सुनील गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating