भंडरिया प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ अमित कुमार ने किया पदभार ग्रहण।
भंडारिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ के रूप में अमित कुमार मंगलवार को प्रभार ग्रहण किया। यह प्रभार निवर्तमान बीडीओ विपिन कुमार भारती से प्राप्त किया। नए वीडियो के रूप में प्रभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ अमित कुमार ने प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया।बैठक में वृद्धा पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास नरेगा समेत अन्य योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा किया। और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बीडियो ने कहा कि सभी के सहयोग से भंडरिया प्रखंड का संपूर्ण विकास किया जाएगा। वीडियो अमित कुमार चतरा जिला के लावालौंग प्रखंड में थे। वहां से इनका भंडारिया स्थानांतरण हो गया है। बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि भंडारिया में उनकी सेवा का पांचवा प्रखंड का प्रभार है । अब तक वे चार प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं ।इस मौके पर प्रभारी अंचल पदाधिकारी भंडारिया, निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ,मनरेगा बीपीओ रविशंकर ।प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा, सहायक अजय कुमार, लेखापाल प्रीयंका कुमारी, प्रिया कुमारी, पंचायत सेवक कर्मचारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating