0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

भंडारिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु की रिपोर्ट

भंडारिया बीआरसी कार्यालय के सभागार में दिव्यांग बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसकी जानकारी देते हैं बीआरसी कार्यालय के बीपीएम रविशंकर कुमार ने बताया कि समावेशी शिक्षा के तहत वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर एनवायरमेंटल बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंडाधिन दिव्यांग बच्चों के लिए ड्राइंग ,नृत्य, गायन ,क्विज प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों को भी अन्य सामान्य बच्चों की तरह वातावरण मिल सके जिससे वह हर क्षेत्र में विकास कर सके। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्रों को प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं सीआरपी विजय कृष्ण के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के अंत में सनी कुमार रवि (अन्नतोनिस मध्य विद्यालय कंजिया )को प्रथम एवं मिथलेश सिंह (उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजका) को द्वितीय एवं अमन केरकेट्टा (संत आतोनिस मध्य विद्यालय कंजिया ) को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *