1 0
भंडरिया प्रखंड कार्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 30 Second

भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार विदाई समारोह का आयोजन कर वीडियो विपिन कुमार भारती को भाविनी विदाई दी गई। इस मौके पर वीडियो विपिन कुमार भारती ने कहा कि भंडारिया के सभी कर्मचारी, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का काफी सहयोग मिला है। जिसके बदौलत उन्होंने भंडारिया को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों को पूरी तरह से निर्वाहन करने के लिए कभी कुछ सख्ती अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है । उन्होंने कहा कि नौकरी में उतार चढ़ाव होता रहता है। इस से घबराने की जरूरत नहीं है । संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे उनके कार्यों का एक दिन डंका बजेगा। कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वीडियो विपिन कुमार भारती को शौल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा ने की । इस मौके पर मनरेगा बीपीओ रविशंकर, मुखिया विनय सिंह ,पंचायत समिति सदस्य अंबिका सिंह ,महेश यादव, सोहर सिंह, पंचायत सेवक राजेंद्र राम ,बजरंग प्रसाद, प्रखंड सहायक वीरेंद्र माझी ,अजय कुमार ,कनिय अभियंता धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार, आंचल सहायक प्रभात कुमार ,नजीर राकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख रुक्मिणी देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार, विवेक कुमार तिवारी, स्वयंसेवक विनोद कुमार, सहित काफी संख्या में प्रखंड अंचल के कर्मचारी शामिल थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress