कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन की हुई शुरूआत!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन शुरू हुआ। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों एवं घरों में लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि पूर्वक कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती व नवाह परायण पाठ का शुभारंभ किया। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही पूरा इलाका भक्ति के वातावरण से ओतप्रोत हो गया है। रमना में श्री सीताराम मानस मंदिर में नव दिवसीय नवाह् परायण पाठ तथा श्री रामदरबार का आयोजन किया गया है। इसके पहले मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विरेद्र प्रसाद गुप्ता तथा राम दरबार आयोजन समिति के नेतृत्व कलश यात्रा निकली जो मुख्यपथ,हरिगणेश मोड़,शहीद भगत सिंह चौक होते सुखड़ा नदी पहुंची जहां वैदिक मंतरोचार से विद्वान ब्रह्मणों के द्वारा जल संक्लप कराया गया।संकल्पित जल को मंदिर परिसर में स्थापित कराने के बाद नवाह्न परायन यज्ञ आरंभ हुआ।कलश यात्रा में अशर्फी लाल,विरेंद्र पाठक,रामकुमार चंद्रवंशी,दिनेश्वर सिंह,ललीत किशोर,रिशु,चंदन,सहीत कई लोग शामिल हुए
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating