जाम से निजात दिलाने को लेकर अस्थाई दुकानदरों को अतिक्रमण हटाने की अपील!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरी एनएन 75 सड़क पर यातायात प्रभावित नही हो इसको लेकर रमना थाना पुलिस गंभीर है।शहीद भगत सिंह चौक से श्री सीताराम मानस मंदिर तक आए दिन लग रही जाम ले लोगों को निजात दिलाने के लिए सीओं बासुदेव राय तथा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने रविवार तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की अपील किया है।साथ ही मुख्य पथ के साथ-साथ सभी चौक-चौराहा पर दो पहीया,चार पहीया वाहन को घंटो पार्किंग कर गायब रहने वाले चालक,वाहन मालिक पर कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त करने चेतावनी दिया।हलांकि प्रशासन के इस अपील को गंभीरता से लेते हुए कई लोगों ने अपना अस्थाई अतिक्रमण को हटाने भी लगें है।लेकिन प्रशासन की इस चेतावनी को अनसुना कर रहें दो पहीया और चार पहीया वाहन चालक और मालिकों पर गाज गिरना आरंभ हो गया है।रमना थाना पुलिस ने रविवार को कई वाहनों को पकड़ थाना ले आई। दो और चार पहीया वाहन चालक और मालिकों से यातायात बहाल करने में सहयोग करने की सहमति पत्र लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया है।अगली बार पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।इसके अलावे लोगों से अपील किया है कि किसी भी स्थिति में किसी भी चौक – चौराहा पर जाम नही लगने दे।।प्रशासन के इस मुहिम के बाद लोग सकते में है।
कृष्ण कुमार कुशवाहा,थाना प्रभारी,रमना
भगत सिंह चौक से लेकर मानस मंदिर तक मुख्य पथ पर वाहन पार्किंग करने से यातायात अवरुद्ध होने की स्थिति में कार्रवाई होगी।दो-चार पहीया वाहन लोग ऐसे जगह नही लगाए जिससे यातायात प्रभावित हो।साथ ही सभी चौक-चौराहा से मुक्त यातायात के लिए प्रशासन को लोग सहयोग करें।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating