रमना प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहा पर चला अतिक्रमण हटाने का मार्किंग!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरी एनएच 75 सड़क और विभिन चौक चौराहा से अतिक्रमण हटाने को लेकर सोमवार को मापी अभियान चला।अंचल निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में गुलरही बांध से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक मापी करते हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर मार्किंग किया गया।अतिक्रमण के जद्द में आने वाले लोगों को अस्थाई कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया।साथ ही मुख्य पथ के साथ अलग अलग चौक चौराहा पर दो-चार पहीया वाहन पार्किंग कर यातायात को अवरुद्ध करने वाले चालक और मालिक पर भी कार्रवाई की चेतावनी दिया।विदित हो कि मुख्यपथ पर हमेशा लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गई है।इसके पहले कई यातायात अवरुद्ध करने वाने वाहनों के चालक और मालिक को चेतावनी भी दिया गया है।मापी अभियान में हल्का कर्मचारी दिवाकर सिंह,अंचल अमीन कुंदन कुमार ठाकुर सहीत कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating