भंडरिया बीआरसी कार्यालय में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का खोला गया खाता!
भंडारिया से सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडारिया- 850 विधार्थियों का खुला खाता
भंडारिया बीआरसी कार्यालय में शिविर का आयोजन कर विद्यालय के विद्यार्थियों की खाता खोला जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए बीआरसी कार्यालय के बीआरपी शमशेर अंसारी ने कहा कि अब तक विभिन्न विद्यालय के 850 विद्यार्थियों का अकाउंट खुल चुका है। यह अकाउंट इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खोला गया है। उन्होंने कहा कि भंडरिया प्रखंड में कुल 74 विद्यालय में 9000 विद्यार्थी अध्यनरत है । इनमें 6681 विद्यार्थियों का अकाउंट पूर्व में ही खोला जा चुका था। 2324 बच्चों की अकाउंट नहीं खुल सकी थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा जा रहा है। अकाउंट के अभाव में बच्चों का छात्रवृत्ति का फॉर्म नहीं भरा पा रहा है।इस कारण शेष बच्चों का अभिलंब खाता खोला जाना है । उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को एक सप्ताह के अंदर खाता खुलवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों छात्र के अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से विद्यार्थी खाता खुलवाने में सहयोग करने की अपील किया है। इस मौके पर सीआरपी विजय कृष्ण, सतनारायण यादव, बीआरसी कार्यालय के अकाउंटेंट धनंजय गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर निकेत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating