रमना रेलवे स्टेशन पर हाबड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव होगा जल्द!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -लंबे समय से रमना रेलवे स्टेशन पर हाबड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस(शक्तिपुंज एक्सप्रेस) के ठहराव की मांग जल्द पुरा होने वाला है। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी कर जानकारी दिया। प्रभात कुमार ने बताया कि शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या
11447/11448 का रमना रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा। उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु विष्णु दयाल राम के द्वारा विभिन्न स्तरों पर पत्राचार के माध्यम से एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर मांग किया गया था। उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर रमना रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। रमना रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज के ठहराव होने से रमना सहीत विशुनपुरा,मंझिआंव,डंडई,धुरकी प्रखंड के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा रेल मंत्रालय के द्वारा किए जाने के बाद सांसद प्रतिनिधिति प्रभात कुमार के अलावे,नीरज कुमार सिंह सहीत कई कार्यकर्ताओं ने सांसद विष्णु दयाल राम को बधाई दिया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating