विवादित भूमि की मापी करने गए प्रशासन और दूसरे पक्ष में हुई झड़प, कई पुलिसकर्मी हुए घायल!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना थाना क्षेत्र के बहीयार मोड़ बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि की मापी करने गए प्रशाशन को दुसरे पक्ष का विरोध का सामना करना।देखते देखते प्रशासन और दुसरे पक्ष के लोगो मे झड़प शुरु हो गई।लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाढी चार्च करना पड़ा।चर्चा है कि दो राउंड हवाई फायरिंग भी पुलिस को करनी पड़ी।हलांकि फिलहाल इसकी पुष्टी नही हुई है।दुसरे पक्ष के आक्रोश को देख कर पुलिस प्रशासन को पिछे हटना पड़ा।झड़प में न्यायालय के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के अलावे पुलिस निरीक्षक रत्न कुमार सिंह,एसआई रामकांत यादव,पुलिस बल के जवान राकेश कुमार ,संजय कुमार,नागेद्र कुमार जबकि दुसरे पक्ष के कुलदीप उरांव घायल है।सभी घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। दुसरे पक्ष के हरिहर उरांव के मताबिक दर्जन भर से अधीक महिला पुरुष भी घायल हुए है जिनका इंलाज नीजि चिकित्सालय में किया गया ।घटना के बाद विवादित स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के रमना थाना के अलावे विशुनपुरा,श्री बंशीधर नगर, मेराल थाना के साथ साथ पुलिस लाईन से भी जवान को बुला लिया गया है।विदित हो कि प्रेमनाथ उरांव वगैरह तथा हरिहर उरांव वगैरह में चल रहे केश नंबर 3/2023 में प्रेमनाथ उरांव के पक्ष में फैसला आने के बाद दखल -दहानी कराने प्रशासन गई थी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating