उपडाकघर के नए भवन में शिफ्ट होने के अवसर पर हुआ उद्घाटन समारोह का आयोजन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- डाक घरों को हाई टेक बनाया जा रहा है ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं उपलव्ध करायी जा सके। उक्त बातें डाक अधीक्षक पलामू प्रेमजीत कुमार ने रमना उपडाकघर के नए भवन में शिफ्ट होने के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इसके पूर्व उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण एवं पूजाअर्चना कर नये भवन में डाकघर के संचालन की शुरुआत की। डाक अधीक्षक ने कहा कि अब नए स्वरूप में डाक घर नजर आयेगा। जल्द ही आधार पंजीकरण केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं भी डाकघर में उपलव्ध करायी जायेगी।उन्होंने डाक घर के मानक के अनुरूप भवन बनाकर देने के लिए मकान मालिक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया । डाक अधीक्षक ने कुछ वर्ष पूर्व डाक घर मे हुई गड़बड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अतीत को भूलकर नये भवन में नये तेवर के साथ काम किया जायेगा ताकि जनता के विश्वास को फिर से जीता जा सके।उन्होंने कहा कि यहां के सभी कर्मी काफी ऊर्जावान है।इनके मेहनत और लोगो के सहयोग से जल्द ही रमना एक आदर्श डाकघर बनेगा।कार्यक्रम को डाक निरीक्षक नगर उंटारी आशीष पांडेय,डाक निरीक्षक हुसैनाबाद सुमन कुमार समानता,ओवरसियर एसके सिन्हा,रविरंजन पांडेय,निर्माल कुमार एवं उस्मान मिया ने सम्बोधित किया।धन्यबाद ज्ञापन उप डाकपाल रामु गुप्ता ने किया।जबकि मौके पर सहायक उप डाक पाल सुरेंद्र सोरेन,बीपीएम गोपाल राम,रामप्रीत प्रजापति,मनोज सिंह,निक्की गुप्ता,दिलीप सिंह,राज कुमार बैठा,पंकज गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
Next post
बिशुनपुरा मण्डल में विधायक भानु प्रताप शाही का हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 46वाँ जन्मदिन!
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating