अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर रमना थाना पुलिस लगातार पंचायतों में अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रही है।इसी के तहत गुरुवार को थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाह ने सिलीदाग पंचायत मुख्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक किया।पंचायत सचिवालय में आयोजित जागरुगता अभियान के दौरान कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी नही रहनें या पालन नही करने के स्थिति में सड़क पर दुर्घटना घट रही है।इस प्रकार के घटना में कई लोगों की जाने चली गई तथा कई लोग अपाहिज हो गए।उन्होंने कहा कि जब भी वाहन चलाए यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन के कागजात जरुर रखें।हेलमेंट,जुता का उपयोग करें।सीट बेंल्ट लगाए।शराब पीकर वाहन नही चलाए।यातायत नियमों का पालन और सुरक्षित यात्रा स्वजनों को खुशी देखा।इसकें अलावे कृष्ण कुमार कुशवाहा नें लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क के किनारे से पालतु पशु को बांधना बंद करें यह भी सड़क दुर्घटना का एक कारण बनता है।साथ ही डायन प्रथा,दहेंज प्रथा,बाल विवाह,बाल श्रम जैसी कुरितियों के मुल रुप से समाप्ती के लिए समाज को पहल करना चाहिए ताकि सामाजिक अपराध में गिरावट हों।इस अवसर पर मुखिया अनीता देवी,शैलेन्द्र कुमार सिंह,मुकेश कुमार ठाकुर सहीत कई लोग मौजूद थे