सांसद ने पलामू एवं गढ़वा में खाद कारखाना स्थापित करने का किया मांग!
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढ़वा में खाद का कारखाना स्थापित करने की मांग किया। साथ ही साथ उक्त दोनों जिलों में स्वास्थ्य मेला आयोजित कराने का भी अनुरोध किया।*
श्री राम ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो जिले आते हैं क्रमशः पलामू एवं गढ़वा। उक्त दोनों जिले आकांक्षी जिलों की सूची में आते हैं। यहॉ की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसी भी कल कारखाना को स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यथाः-जमीन, श्रम, बिजली, पानी एवं खनिज पदार्थ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की यह इच्छा है कि देश के अंतर्गत जो भी आकांक्षी जिले हैं उनको उन्नत जिलों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया जाय।
उपरोक्त उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति हेतु यह आवश्यक है कि वहां के निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय, क्योंकि कृषि पर संपूर्ण रूप से निर्भरता के फलस्वरूप अतिवृष्टि/अनावृष्टि की स्थिति में लोग पलायन को मजबूर हो जाते हैं और उनके समक्ष बेरोजगारी एवं भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दुर्भाग्यवश मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू के अंतर्गत मात्र एक छोटी सी कॉस्टिक सोडा की फैक्ट्री है जिसका उत्पादन बहुत कम है और रोजगार देेने की क्षमता भी बहुत सीमित है।
सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खाद का कारखाना स्थापित करने की कृपा की जाय, ताकि उन्हें रोजगार भी मिल सके। उपरोक्त मामले में माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार से प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत खाद कारखाना लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating