अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-फेयर प्राईस शाँप डीलर एसोसिएसन के आवाह्न पर रमना प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार एक जनवरी से अनिश्चितकालिन देश व्यापी हड़ताल जाएंगे।हड़ताल पर चले जाने से रमना प्रखंड के 12 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों के बीच राशन का वितरन प्रभावित होने की संभावना है।जन वितरण प्रणाली संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड के सभी दुकानदारों नें शुक्रवार को सीओं सह आपूर्ति पदाधिकारी बासुदेव राय को नौ सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन सौपते हुए एक जनवरी से हड़ताल पर जाने की घोषणा किया।ज्ञापन सौपने के बाद कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हड़ताल अवधि के दौरान राशन या अन्य समाग्रीयों का उठाव और वितरण बंद रहेगा।उन्होंने बताया कि ढाई साल से केंद्र सरकार कमिशन की राशि नही दिया है। इसके अलावे नौ सूत्री मांग में पचास हजार भत्ता एवं व्यवहार्ता सुनिश्चित करने,खाद्यान का सत प्रतिशत वजन सुनिश्चित करने,वृद्ध व्यक्ति को मैनुअल राशन का वितरन कराने,कोरोना से मृत डीलरों को राजस्थान की तर्ज पर मुआवजा देने सहीत कई मांग शामिल है।ज्ञापन सौंपने वालों में रविंद्र कुमार पाल,गुंजेश कुमार सिंह,विजय राम,मनोरमा देवी,कुलदीप उरांव,नन्हाई प्रसाद गुप्ता,सुनेश्वर राम,नंदकिशोर उरांव,प्रेमनाथ उरांव,नारायण सिंह,योगेद्र कुमार सिंह,सुर्यदेव राम,रामस्वरुप राम,मनोरमा देवी,सुखमानी देवी,कलावती देवी सहीत कई लोग शामिल थे।