रमना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने वनभोज कार्यक्रम का किया आयोजन, विधायक भानु रहे उपस्थित!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना मंडल भाजपा के द्वारा प्रखंड के सुखड़ा नदी के तट पर शनिवार को वनभोज का कार्यक्रम बलजीत कुमार सोनी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भानुप्रताप शाही ने कहा कि रमना के कार्यकर्ताओ का कोई जोड़ नही है।कार्यकर्ताओं के दम पर ही भवनाथपुर में कमल का फुल खिला है।उन्होंने कहा कि आज देश का मान-संम्मान बढ़ा है।आर्थिक और सामरिक रुप से ताकतवर देश भी भारत का गुणगान कर रहा है।भाजपा ही एक पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को संम्मान देती है।2024 में दो-दो चुनाव की तैयारी अभी से शुरु होना चाहिए।भानुप्रताप आपके साथ हमेशा रहा है और रहेगा।लोकसभा के साथ साथ विधान सभा भी जितना है।सिर्फ भवनाथपुर ही नही खोया हुआ गढ़वा का सीट भी जितना है।सरकार हमारी नही है जिसके कारण हम कार्यकर्ताओं के कुछ सपनों को पुरा नही कर सकें है।लेकिन विश्वास दिलाता हू कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही हर एक कार्यकर्ताओं के सपनों को पुरा करूंगा।कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,अजय कुमार सिंह,लक्ष्मण राम,भगद दयानंद यादव,मनोज पहाडीया,मृतुंजय तिवारी,कृपाल सिंह,महमुद,पंकज कुमार सिंह सहीत कई लोगों ने संबोंधित किया।इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष छोटू सिंह,चुन्नु सिंह,रंजीत कुमार सोनी,शंकर चंद्रवंशी,रामकेवल पासवान,पारस पांडेय,मुख्तार अंसारी,जोखू सिंह,त्रिपुरारी सोनी,निवास कुमार सिंह,आलोक सिंह,अखिलेश्वर पांडेय,नीरज सिंह उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating