भाजपा व एआईएमआईएम नेता सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन!
गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
भाजपा एवं एआईएमआईएम नेताओं सहित एक दर्जन से अधिक लोगो झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर रंका प्रखंड के खपरो पंचायत के भाजपा नेता पूर्व मुखिया जुम्मन अंसारी, एआईएमआईएम के नेता खपरो पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नाजिर अंसारी, उप मुखिया मुनताजिर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, शफी आलम आदि ने झामुमो प्रखंड टीम रंका के नेतृत्व में
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि सभी लोग मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। इन्होंने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर के कुशल नेतृत्व में गढ़वा का जिस गति से विकास हो रहा है यह काफी सराहनीय एवं अभूतपूर्व है। मंत्री श्री ठाकुर से पूर्व आज तक गढ़वा में किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस तरह से विकास कार्य नहीं किया था। आज संपूर्ण गढ़वा में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्य हो रहा है। गढ़वा की जनता को अब महसूस हो रहा है कि यहां विकास कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि हैं। गढ़वा में पहले जहां चारों तरफ विकास के नाम पर विरानी छाई हुई थी अब वहीं गढ़वा में जहां भी खड़े हो जाएं हर तरफ विकास की नई रोशनी दिखाई पड़ती है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता की बदलाव की सोच के बदौलत ही आज गढ़वा में बदलाव नजर आ रहा है। गढ़वा की जनता ने जब दिल से चाहा तो विकास के लिए परिवर्तन कर दिया। अब जनता की उम्मीद है पूरी हो रही है। यदि जनता का आशीर्वाद मिलता रहा तो आगे और भी बेहतर विकास कार्य में होता रहेगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating