जायंटस ग्रूप ऑफ गढ़वा का पद प्रतिष्ठापन समारोह का हुआ आयोजन!
जायंटस ग्रूप ऑफ गढ़वा का पद प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में ग्रूप अध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पदस्थापना समारोह में मुख्य रूप से जायंट्स वेलफेयर फाउन्डेशन स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, जायंटस वेल्फेयर फाउंडेशन फ़ेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी , यूनिट 2 के निवर्तमान डायरेक्टर मनोज केशरी, फ़ेडरेशन 8 के निवर्तमान उपाधयक्ष नंद कुमार गुप्ता, फ़ेडरेशन पदाधिकारी सीमा केशरी तथा डॉक्टर अशोक सोनी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। पदस्थापना पदाधिकारी यूनिट 2 के निवर्तमान निदेशक मनोज केशरी ने सत्र 2024 के नव निर्वाचित जायंटस ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आन्तरिक राकेश बाबू सर्राफ, उपाध्यक्ष वाह्य अशोक गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, मेडिकल ऑफिसर डॉ वीरेन्द्र कुमार,मीडिया प्रभारी अशोक विश्वकर्मा तथा निदेशक मंडल के सुनील अग्रवाल, अवधेश कुशवाह, मंदीप प्रसाद, संतोष कुमार मेहता को शपथ दिलाई। निवर्तमान प्रशासनिक निदेशक चंद्रभूषण सिन्हा ने सत्र 2023 के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच का संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिवारी ने किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में जायंट्स वाद को आगे बढाने तथा मानव सेवा में और बेहतर कार्य करने की बात कही। मंच पर उपस्थित पदाधिकारियो के अतिरिक्त रेडक्रॉस चेयर मैन डॉ एम पी गुप्ता, लायन्स सिटी के दया शंकर गुप्ता, शौकत खान ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में लायंस के संजय सोनी, राजमणि प्रसाद जायंटस गढ़वा के मनोज केशरी हिंदुतान सेनेटरी,मनोज केशरी सन रेडियो, अरुण सोनी,चंदन चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating