
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित चल रहे स्कूल गढ़वा जिला के केतार प्रखंड अंतर्गत एस के पब्लिक स्कूल बांसडीह कला में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक सूचित कुमार यादव,श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट के झारखंड प्रदेश सचिव दयानंद यादव, प्रधानाचार्य प्रतीक्षा शुक्ला, सहयोगी शिक्षिका सोनी प्रिया, सुगवंती कुमारी, अंजली गुप्ता , कुसुम कुमारी, प्रीति कुमारी, के द्वारा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक सूचित कुमार ने सभी को शिक्षक दिवस क़ी शुभकामनायें देते हुए संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व का निर्माण भी करता है।
हम सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं औऱ हमें इस विद्यालय के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु मिलकर ईमानदारी से काम करना होगा।
वही झारखंड प्रदेश सचिव दयानंद यादव ने कहा कि सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें छोटे छोटे बच्चों को पौधों की तरह सिंचकर उसे एक शिक्षित वृक्ष बनाना है ताकि वो हमारे विद्यालय एवं देश का नाम रौशन कर सके। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों के योगदान एवं उनके महत्व को रेखांकित करते हुए सभी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान शिक्षकों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना के साथ हुआ।

Leave a Reply