Read Time:58 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- एनएच-75 पर मड़वनिया पंचायत भवन के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।जबकि चालक और उप चालक बाल-बाल बच गये हैं। बताया जाता है कि बीजपुर से सड़क मैटेरियल लेकर हाइवा डाल्टेनगंज जा रहा था।इसी बीच आगे-आगे चल रहे हाइवा चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया।जिसमे पीछे वाले हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। आवाज सुन पहुंचे आस-पास के ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाइवा में फंसे चालक-एवं उप चालक को बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोटें आयी है।