भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने 2.17 करोड़ की लागत कालीकरण पथ का किया शिलान्यास।
क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने मंगलार को खरौंधी रोड मुख्य पथ से बलीगढ बस्ती होते हुए नाहर डैम तक 2.17 करोड़ की लागत से झमाझम बारिश में उपस्थित वृद्ध ग्रामीणों के द्वारा शिलान्यास करवाया। बलीगढ़ पंचायत भवन सभागार में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की आज मै बोलने की स्थिति में नहीं हू क्योंकि हमारे इस पंचायत के साथी की आकस्मिक मृत्यु हो गई है परंतु मैं इतना अवश्य कहूंगा की हमारा लगतार प्रयास रहता है की अपने क्षेत्र में एक एक करके सभी जन उपयोगी योजनाओं को विधानसभा से लड़ाई लड़कर धरातल पर उतारू। हमारा संकल्प है की बलीगढ़ पंचायत के सभी गांव और टोले तक पक्की सड़क सहित अन्य सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंचे जिससे हमारे पंचायत वाशियो को कोई परेशानी न हो। आने वाले दिनों में बहुत जल्द ढढरा नदी पर पुल बना कर बृजनाथ सिंह इंटर कॉलेज तक आवागमन बहाल करवाया जाएगा ताकि पढ़ने वाले लड़के लड़कियों को कोई परेशानी न हो।वही कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव,भाजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र सोनी, उमेश सिंह ने लोगो को संबोधित किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद व कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सतेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में मृतक बसंत जायसवाल की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। वही इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद शुक्ला,मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद,विकर्मा सिंह,धीरज कमलापुरी, बीरबल मेहता, नागेन्द्र प्रजापति,राम प्रवेश ठाकुर,मनोज फौजी,गौरव सिंह,सोनू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।।ट
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating