0 0
पूर्व विधायक पर पलटवार कहा 51असहाय बहनों की शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं: भानू! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 51 Second





बिशुनपुरा(गढ़वा):- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही ने आज दिन गुरूवार को बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला बाजार मुख्य सड़क से ग्राम जतपुरा तक 2 करोड़ की लागत से सड़क मरमत्ती कार्य का किया शिलान्यास। वहीं शिल्यान्यास कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक भानू ने कहा की हमसे पहले भी यह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 विधायक बने, लेकिन बिशुनपुरा प्रखंड में आज हमारे द्वारा कई योजनाओं जैसे प्रखण्ड, थाना, पुल, रोड, हाई स्कूल, प्लस टू विद्यालय, हॉस्पिटल, बांकी नदी नहर परियोजना का पकीकरण का कार्य मेरे द्वारा किया गया है। वहीं उन्होंने पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी विरोध करते रहेंगे और हम एक से बढ़ कर एक विकाश योजनाओं को लाकर उसका जबाब देते रहेंगे। जिन लोगों ने 51 असहाय बहनों का शादी पर टिप्पणी कर रहे हैं, अगर उनके बस की बात है तो ओ भी गरीब असहाय बहनों कि शादी करके दिखाएं। वहीं उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का भारत ही नहीं पूरे दुनियां में सराहना हो रही है। अगर नरेंद्र मोदी की फिर से केन्द्र में सरकार बनती है तो 2 वर्ष के अंदर बाकी बचे लोगों को पक्का मकान(आवास) बनेगी। वहीं कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी दयानंद भगत, अनूसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल चौबे, सांसद प्रतिनिधी मुकेश चौबे ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे संवेदक राजा सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि सह जिला शोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, अशोक पासवान, अशोक कुमार मेहता, मंटू पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress