रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विभिन्न परीक्षाओं को पास किए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विभिन्न परीक्षाओं को पास किए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। झारखंड डिप्लोमा स्तर पर जूनियर इंजीनियर नियुक्ति परीक्षा में विशुनपुरा के विपुल राज़ ने भी सफ़लता प्राप्त की है। वैसे इनका पैतृक गांव दवनकारा है लेकिन इन्होंने प्राथमिक शिक्षा विशुनपुरा के बाल शिक्षा निकेतन स्कूल से प्राप्त की है। इन्होंने अपनी सफ़लता का श्रेय पिता श्री परशुराम यादव के मेहनत, माता जी का आशीर्वाद अपने गुरुजनों के कृपा और मित्रों के सहयोग को दिया। विपुल राज़ की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इन्होंने 2018 में मैट्रिक परीक्षा पास की थी फिर रांची स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज से 3 वर्षीय डिप्लोमा का कोर्स सिविल डिपार्टमेंट से किया। उसके बाद कड़ी मेहनत से जेएससीसी द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके मुकाम हासिल किया। इन्हें जल संसाधन विभाग में पोस्टिंग मिली है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating