बड़ी मात्रा में सरकारी दवा फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त ने मामले की जांच का दिया आदेश, दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत राजा घटुहआ गांव के रास्ते के पास गड्ढे में काफी बड़ी मात्रा में सरकारी दवा फेंके जाने की सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच के आदेश दिए गए। मामले में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, गढ़वा एवं असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा को संयुक्त रूप से जाँच कर दिनांक 16.03.2024 तक सुस्पष्ट जाँच प्रतिवेदन की मांग की गई। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा उक्त मामले का संयुक्त जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत कराई गई, जिसके अनुसार कांडी प्रखण्ड अंतर्गत सतबहिनी से राजा घटुहआ गांव के रास्ते के पास गड्ढे में बड़ी मात्रा में सरकारी दवा को अज्ञात संस्थान / व्यक्ति द्वारा फेंका गया था, जो अति संवेदनशील मामला है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु उक्त दवाओं को सेवन नहीं कराते हुए दवाओं को तिथिवाद कराया गया। उपयोगी दवाओं को गड्ढे में फेका जाना अमानवीय कृत्य तथा गंभीर आरोप बताया है।*
उक्त स्थल से दवाओं को एकत्रित कर कांडी थाना परिसर में सुरक्षित रखे गये दवाओं, जो उपयोगी है, उसे विधिवत् सूची तैयार कराकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझिऑव द्वारा भंडार पंजी में नियमानुसार प्रविष्टि कराते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाने की बात कही गई। साथ हीं प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के अवलोकनोपरांत उपायुक्त ने असैनिक शल्य चिकित्सक-सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा को निदेश दिया है कि उक्त मामलें में दोषी के विरूद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating