Read Time:1 Minute, 21 Second
परवेज आलम की रिपोर्ट
पलामू: जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह स्वास्थ्य केंद्र में आयुष विभाग में कार्यरत चिकित्सा प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा आज 18 मार्च को करकटा पंचायत में कैंप लगाकर महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित पैड ,नेप क्वीन जैसे समाग्री कीट का वितरण किया गया और चिकित्सा प्रभारी डॉ संतोष कुमार रवि के द्वारा जानकारी भी साझा किया गया, चुकी आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं ऐसे समस्या के प्रति जागरूक के कमी देखने को मिलता है , इसलिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस तरह के कैंप ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में लगाकर एक तरह के जागरूक करना है इस मौके पर नौडीहा बाजार प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष सह योगा शिक्षक उदय पासवान, कमलेश कुमार बैगा ,मनोज बैगा तथा दर्जनों महिला लाभुक उपस्थित थे।