असमाजिक तत्वों के लोगों ने शिवलिंग को किया विखंडन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना : होली के दिन भगत सिंह चौक के समीप स्टेशन रोड में रामनाथ ठाकुर के द्वारा बनवाए गए स्थित मंदिर में स्थापित शिवलिंग को विखण्डित कर असमाजिक तत्वो ने सामाजिक सौहार्दय बिगाड़ने का प्रयास किया। हालांकि शांति समिति और स्थानीय लोगो ने एकजुटता का परिचय देते हुए पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग को मंदिर में पुनः स्थापित कर असमाजिक तत्वो के मंसूबो पर पानी फेर दिया। विदित हो कि सोमवार की रात असमाजिक तत्वो ने उक्त मंदिर में स्थापित शिवलिंग को कबाड़ दिया। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना इलाके में फैल गयीं । मामला बढ़ता इससे पहले ही शांति समिति के लोग सक्रिय हो गए। घटना को असमाजिक तत्वो की साजिश बताते हुए आपसी भाईचारे को बनाये रखने की अपील की।घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचे पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी असफाक आलम ने दोषियों को चिन्हित कर सजा दिलाने की बात कही। इसके बाद विद्वान पंडितो से परामर्श के बाद विधिवत और गाजे-बाजे के साथ पूजा-अर्चना कर शिवलिंग को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक ने कहा कि रमना वासियो ने शांति और संयम का परिचय लेते हुए समाज मे नफरत फैलाने वाले लोगो को मुहतोड़ जबाब दिया है। थाना प्रभारी ने कहा की रमना वासियो ने जो शांति का पैगाम दिया है,वह समाज के लिए अनुकरणीय है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि अजित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंची पासवान,पुजारी नरेंद्र ठाकुर,समाजसेवी नंदू साव,मुन्ना प्रसाद,मुना सिंह,रोहित वर्मा,सोनू सोनी,सुनील गुप्ता,मुकेश कुमार सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating