0 0
विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के द्वारा गढ़वा मेनरोड में दिहाड़ी महिला मजदूरों के बीच स्टोल बांटा गया। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 47 Second
विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के द्वारा गढ़वा मेनरोड में दिहाड़ी महिला मजदूरों के बीच स्टोल बांटा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जायन्ट्स सहेली गढ़वा के अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने और कार्यक्रम का संचालन सहेली के प्रशासनिक निदेशक रीमा स्वरूप ने किया। कार्यक्रम में जायन्ट्स वेलफेयर फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व पदाधिकारी सीमा केसरी , गढ़वा सहेली के पूर्व अध्यक्ष माला केसरी, लता गुप्ता, सुनीता केसरी , रितु जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थी । मजदूर दिवस पर संदेश देते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए, नाही उनका शोषण करना चाहिए। मजदूर को मजदूरी के बाद उचित मजदूरी दे एवं हो सके तो मजदूरों को जलपान भी कराये। यही मानवता है। अच्छे व्यवहार से मजदूर व्यक्ति भी कुशलता से आपके कार्य को पूरा करेंगें। इस अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की उपाध्यक्ष संध्या केशरी, वित्त निदेशक बीणा केशरी, पल्लवी पुंज, वन्दना सोनी, बिमला केशरी, रीना केशरी, करुणा केशरी, वर्षा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थीं।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress