मनरेगा योजना में मजदूर के जगह मशीन से हो रहा है काम , जांच में पहुंचे मनरेगा लोकपाल
परवेज आलम की रिपोर्ट
पलामू। जिले नौडीहा बाजार प्रखंड के ललगाड़ा पंचायत के ग्राम कौवल का एक मामला प्रकाश में आया है कि 60 बाई 60 का डोभा 29 अप्रैल के मध्य रात्रि में मशीन से खोदा गया है , सुचना मिलते ही ललगाड़ा पंचायत के मुखिया किरानती देवी, पंचायत सचिव विनोद कुमार राम एवं रोजगार सेवक ने स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया जिसमें जेएसबी मशीन का निशान पाया गया, तत्पश्चात मुखिया किरानती देवी ने नौडीहा बाजार थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ,दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम कौवल के अजय यादव के खेत में 60 बाई 60 का डोभा खोदे जाने का निशान जेएसबी मशीन का पाया गया है , लेकिन अब देखना है कि कुछ कारवाई होती है या केवल आवेदन ही रह जाता है चुकी नौडीहा बाजार प्रखंड का यह कोई नया मामला नहीं है इस तरह का दर्जनों मामला प्रकाश में आया और फिर वही हुआ जो होता आ रहा है जिसके कारण नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत मनरेगा में अनियमितता करने वाले का मनोबल इतना बढ़ गया है कि कई ऐसे योजनाओं जो धरातल पर है भी नहीं और पैसा का निकासी भी होता रहा है , चुकी जांच तो बड़ा जोर सोर होता है लेकिन फिर बाद में सब मामला सेटिंग होकर रफा-दफा हो जाता है , कहते हैं कि कानून का हाथ बहुत लम्बा होता है जब तक वैसे प्रबीती के लोग चाहे पदाधिकारी ही क्यों नहीं हो यह सोचते होंगे कि हमें कोई कुछ नहीं कर सकता है तो ये भुल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating