ग्रामीणों ने बाइक चोर को दौड़ा कर पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपीयों को जेल भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए भुक्तभोगी अरंगी गांव निवासी नंदकिशोर मेहता ने बताया की वह शाम चार बजे दलेली से अपने घर जा रहा था की पानी पुल के पास पीछे से पल्सर बाइक से आ रहे तीन युवकों ने ओवर टेक कर रोक दिया और मारपीट कर मोटरसाइकल लूट कर भागने लगे। हल्ला करने पर आसपास के लोग चारों तरफ से घेर कर तीनों को पकड़ लिए। इसकी सूचना मेराल थाना पुलिस को दी गई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पकड़े युवकों में गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के रामू कुमार रवि 19 पिता राजेंद्र राम निवासी सोह पचपाड़वा, रोहित कुमार भूईयाँ 19 वर्ष पिता प्रमोद भूईयाँ तथा बबलू बिंद पिता सोनेलाल बिंद दोनों निवासी खजुरी के रहने वाले हैं। तीनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पर भेज दिया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating