अमित वर्मा की रिपोर्ट
मझिआंव : गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने सशस्त्र बल जवानों के साथ थाना क्षेत्र के बोदरा गांव में आठ मवेशियों को बुच्चड़ खाना ले जाते पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव निवासी शेख मनौवर के 27 वर्षीय पुत्र शेख रोकसाद व 19 वर्षीय पुत्र शेख सोएब, बरडीहा थाना क्षेत्र के ललगड़ा गाँव निवासी स्व. कईल यादव के 61 वर्षीय पुत्र हरी यादव व कोलहुवा गांव निवासी स्व. मणि यादव के 45 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ यादव एवं कांडी थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव निवासी रूपी यादव के 30 वर्षीय पुत्र बटेश्वर यादव का नाम शामिल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आठ मवेशियों में दो गाय, दो बैल एवं चार बाछा के साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।