माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के द्वारा उपलब्ध कराई गई चलंत लोक अदालत वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा श्री राजेश शरण सिंह, एवं सचिव श्री रवि चौधरी के आदेशानुसार आज दिनांक 02 /6/ 2024 को न्यायालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मझिआंव मोड, डांरू नदी टेम्पो स्टैंड, में चलंत लोक अदालत की महता पर प्रकाश डालते हुए समाज के सबसे कमजोर एवं अंतिम व्यक्ति को न्याय मिले ,इस उद्देश्य से लोगों को कानून की जानकारी दी गई ,साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान हेतु प्रचार प्रसार के साथ पीड़ित व्यक्तियों का आवेदन भी लिया गया, साथ ही पी एल वी मुरली श्याम तिवारी एवं कृष्णा नन्द दुबे के द्वारा आम गरीब जनता से अपील की गई की अपनी-अपनी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवेदन दे ताकि बरसों से सरकारी विभागों में लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कराया जा सके सभी ग्रामीण जानते से आग्रह किया कि जिस महिला की उम्र 50 वर्ष हो चुकी है वह वृद्धा पेंशन प्राप्त करने का अधिकारी है साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को भी 50 वर्ष की उम्र में पेंशन देने का प्रावधान है जो भी व्यक्ति उसके पात्र हैं वह आवेदन करें उसका तुरंत निष्पादन किया जाएगा साथ ही व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पी एल वी कृष्णानंद दुबे एवं मुरली श्याम तिवारी के द्वारा जेल में निरुद्ध कैदी के हक अधिकार की जानकारी देते हुए बच्चों को नशीले पदार्थ/ तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, नपुंसकता एवं महिलाओं में प्रजनन क्षमता की कमी होने की बात बताते हुए मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता वाले बच्चों को कानूनी रूप से सहायता के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा को पी एल वी के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने की बात बताई गई तथा निः शुल्क कानूनी सहायता दिलाने हेतु हर संभव मदद पहुंचाने की बात बताते हुए लोगों से आह्वान किया गया की आप सभी को कहीं भी इस तरह के बच्चे मिलते हैं तो इसकी जानकारी पीएलबी के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा को दिया जाए ताकि उन्हें सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जा सके इस अवसर पर एल ए डी सी चीफ सहित सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित हुए