Read Time:1 Minute, 16 Second
विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
पलामू : जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमचुल्हा शिव मंदिर के पास कोयल नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूबने से लापता है। युवक बिहार राज्य के नबीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टन्डवा का सोनू तिवारी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कपड़ा फेरी का काम करता था। वह नदी में नहाने गया था। जब काफी देर तक बाहर नही निकला तो साथ में तीन और युवक थे। वे सभी शोर मचाने लगे। तब मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना मोहम्मदगंज थाना को दी। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने एएसआई सुबीर किस्कू सदल बल घटनास्थल पर पहुँचे।स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन करवाया जा रहा है।खबर लिखे जाने तक युवक की खोजबीन जारी ही है। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ भी जमा हो गई है।