भवनाथपुर व्यवसायिक संघ ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप!
भवनाथपुर व्यवसायिक संघ की ओर से थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को आवेदन सौंपा गया जिसमें करमू होटल में तोड़फोड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है
व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई न करना यह प्रशासन की लापरवाही है हमारे आवेदन देने के पश्चात 24 घंटा में कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है तो संघ वरीय पदाधिकारी से मिलेगी एवं संवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर सकती है एवं करमू होटल का संचालक करमू चंद्रवंशी के परिजनों को सुरक्षा मुहैया करने के लिए मांग की है
*क्या है मामला*: आपको बता दें की खरौंधी मोड़ निवासी भवनाथपुर व्यवसायिक संघ सदस्य करमू चंद्रवंशी के होटल में मंगलवार के दोपहर में कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा तोड़फोड़ किया गया एवं होटल संचालक को जान से मारने की धमकी दी, होटल संचालक ने थाना को आवेदन देकर बताया कि अरसली उत्तरी निवासी छोटू शर्मा मिठाई लेने आया था जिसे मेरा बेटा ने सफेद प्लास्टिक में दिया जिसे देखकर छोटू शर्मा भड़क गया और काला प्लास्टिक की बात कह कर गाली गलौज करने लगा मना करने पर मारपीट की धमकी दिया और चला गया थोड़ी देर बाद छोटू शर्मा अपने दोस्तों के साथ दोबारा दुकान पर आया और झगड़ा करने लगा साथ है काउंटर पर रखा मिठाई का गमला को फेंक दिया एवं काउंटर में रखा पैसा लेकर भाग गया अन्य दुकानदारों के सहयोग से छोटू शर्मा को पकड़ कर थाना को सुपूर्द कर दिया है लेकिन थाना के द्वारा आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पूरे व्यवसायी में रोष व्याप्त है
आवेदन देने वालों में भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, सुरेश गुप्ता, करमू चंद्रवंशी, अजय शाह, मनोज सेठ, संजय ठाकुर, शेषनाथ ठाकुर, गुलाबचंद मेहता, शंभू यादव, देवेंद्र विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, गोलू, मदन मोहन विश्वकर्मा,रामबचन मेहता सहित अन्य उपस्थित थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating