0 0
जनता दरबार सह समीक्षा बैठक में कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 54 Second

विवेक मिश्रा की रिपोर्ट

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में जनता दरबार सह समीक्षा बैठक में कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जनता की फरियाद भी सुनी गई। कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में जनता दरबार सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान सर्वप्रथम नए आए बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने मुखिया, पंचायत सेवक व प्रखंड कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, 15वां वित्त, पेंशन आदि की प्रगति की समीक्षा की। जबकि ग्रामीणों के साथ साथ छात्र छात्राओं के आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों को अपडेट रखने का निर्देश दिया। ताकि इनके लंबित रहने से किसी को परेशानी नहीं हो। इस दौरान दोनों पैरों से 95 प्रतिशत दिव्यांग एक व्यक्ति ने तिपहिया साईकिल के लिए फरियाद किया। जिसे तत्काल साईकिल उपलब्ध करा दिया गया।इस मौके पर बीपीओ कमलेश कुमार, जीपीएस, बीडब्ल्यूओ व एजीएम शाहीद अंसारी, जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार सिंह व योगेंद्र यादव, कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक सुदर्शन राम, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress