0 0
प्रशासन का बुलडोजर चला, पेशका बाजार अतिक्रमण से मुक्त - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 27 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल: मेराल प्रशासन द्वारा गुरुवार को बुलडोजर अभियान चलाकर पेशका बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत सहित प्रशासनिक महकमे की उपस्थिति में पेशका बाजार मे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को बुलडोजर से गिराकर जमीन को खाली करा दिया गया। जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ गई। विदित हो कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पूर्व प्रशासन द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर दुकान चला रहे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन चार बार पहले भी नोटिस दिया गया था। लेकिन लोग सरकारी नोटिस को नजर अंदाज करते रहे, फलस्वरुप गुरुवार को प्रशासन को कड़ा कदम उठाना पड़ा। अंचलाधिकारी यशवंत नायक तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि गुरुवार के सुबह भी लोगों को अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी दे दी गई थी ताकि लोग अपने आवश्यक सामान को हटा सकें। अभियान के तहत करीब डेढ़ दर्जन मिट्टी,खपड़ा एवं एस्बेस्टस से बनाए गए मकान एवं दुकानों को बुलडोजर के द्वारा तोड़ा गया। स्थानीय मुखिया राम प्रताप शाह ने कहा की अतिक्रमण मुक्त हो जाने से पेशका बाजार की सड़क पर आवागमन सुगम हो जाएगा तथा बहुत से लोगों को नए तरीके से रोजी रोजगार करने का अवसर भी मिलेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में एस आई रवि कुमार एएसआई एन के पांडे अंचल निरीक्षक राजस्व कर्मचारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। अभियान दिन मे लगभग 11:30 बजे से प्रारंभ होकर करीब 4:30 बजे तक चला और शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress